Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 9, 2022

जिलाधिकारी पहुंचे प्राथमिक विद्यालय, मिड-डे मील व शिक्षा की परखी गुणवत्ता

 जिलाधिकारी पहुंचे प्राथमिक विद्यालय 

देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय गड़ेर का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को परखा और बच्चों को मिल रही शिक्षा की गुणवत्ता का परीक्षण किया।


प्रधानाध्यापक बालेंद्र कुमार मिश्र ने उन्हें बताया कि कुल 105 विद्यार्थियों का नामांकन है, जिसमें से 85 उपस्थित है। स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालय में 19 नामांकन हुए हैं। जिलाधिकारी ने कक्षा एक की छात्रा दुर्गा से अंग्रेजी वर्णमाला पूछा, जिसे उसने सही सही सुना दिया। कक्षा चार की छात्रा आरती से गणित के सवाल किए, उसने भी सही उत्तर दिया मिड-डे-मील के तहत बन रहे भोजन एवं इसकी गुणवत्ता की जांच के दौरान कहा कि यह सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसके क्रियान्वयन से बच्चों को पोषण प्राप्त होता है और अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापक को स्कूल चलो अभियान के तहत क्षेत्र के 6 14 आयु वर्ग के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालय में हुए कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान बीएसए संतोष कुमार राय, सहायक स्वाति तिवारी, वंदना सहित आदि मौजूद रहीं।

जिलाधिकारी पहुंचे प्राथमिक विद्यालय, मिड-डे मील व शिक्षा की परखी गुणवत्ता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link