आगरा। प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस की ओर से बुधवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को दिया गया। आरोप लगाया कि सेंट पीटर्स कॉलेज में विद्यार्थियों को कक्ष में बैठकर नहीं खाने दिया जा रहा है। बाहर बैठकर खाने का आदेश दिया गया है, जिससे कक्षा गंदी न हो।
एक अभिभावक ने संगठन को वीडियो उपलब्ध कराया है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ मामले की जांच कराने की मांग की गई है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सरीन का कहना है कि भीषण गर्मी में बाहर बैठाए जाने से विद्यार्थियों को तबियत खराब होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य फादर एंड्र्यू कोरिया का कहना है कि दो वर्ष बाद विद्यार्थी विद्यालय आए हैं, उत्साहित हैं। वह अपनी पसंदीदा जगह पर बैठकर भोजन कर रहे थे। बाहर भोजन करने का कोई आदेश नहीं दिया गया था। विद्यार्थी कोरोना काल से निकल सकें, इसलिए उनको लगातार काउंसिलिंग कराई जा रही है। बुधवार को प्रार्थना सभा में चिकित्सक डॉ. आशीष दीक्षित ने विद्यार्थियों को योग व आयुर्वेद को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
.jpeg)
