Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 31, 2022

बैंक अवकाश: अगस्त में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी से हो जाए सावधान , देखें छुट्टियों की सूची


लखनऊ : अगले माह बैंक से संबंधित काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसे इसी सप्ताह करने की कोशिश करें, क्योंकि अगस्त में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगस्त में त्योहारों के कारण बैंकों में अवकाश अधिक हैं, वहीं पर्वों के चलते लोगों को पैसों की अधिक जरूरत भी होनी स्वाभाविक है। इसलिए किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने समयानुसार सुविधा का लाभ ले सकते हैं।




आम तौर पर हर महीने चार रविवार और दो शनिवार मिलाकर छह छुट्टी ही रहती हैं। मगर, अगस्त में चार रविवार, दो शनिवार के अलावा चार अन्य दिन छुट्टी रहेगी। इसमें मुहर्रम, रक्षाबंधन, 15 अगस्त और कृष्ण जन्माष्टमी शामिल हैं। आरबीआइ कैलेंडर के हिसाब से अगस्त में यह 04 सार्वजनिक अवकाश पड़ेंगे 06 दिन रहेगी रविवार-शनिवार की छुट्टी


छुटिट्यों की सूची सभी अवकाश सुनिश्चित हैं। यूपी में अभी तक 10 अगस्त को छुट्टी7 अगस्त — रविवार


9 अगस्त — मुहर्रम


12 अगस्त — रक्षा बंधन


13 अगस्त — दूसरा शनिवार


14 अगस्त — रविवार


15 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस


18 अगस्त — जन्माष्टमी


21 अगस्त — रविवार


27 अगस्त — चौथा शनिवार


28 अगस्त — रविवार


बैंक अवकाश: अगस्त में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी से हो जाए सावधान , देखें छुट्टियों की सूची Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link