Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 31, 2022

शिक्षक भर्ती में 22 हजार पद जोड़ने की मांग में की याचिका

 इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी व प्रवक्ता भर्ती (विज्ञापन संख्या एक व दो ) में अवैतनिक तदर्थ शिक्षकों के 22 हजार पद जोड़ने और तब तक भर्ती प्रक्रिया बढ़ाने की मांग की गई है।



शीतला प्रसाद ओझा की ओर से दाखिल इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

याची का कहना है कि अपनी मांग के संदर्भ में उन्होंने राज्य सरकार, शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव को प्रत्यावेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। याचिका में संजय सिह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 22 हजार अवैतनिक तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त कर दी है फिर भी अफसर व राज्य सरकार उन्हें बचाने का काम कर रही है।

शिक्षक भर्ती में 22 हजार पद जोड़ने की मांग में की याचिका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link