वीडियो हुआ वायरल : बच्चों ने पानी में खड़े होकर पकड़ीं कुर्सियां, शिक्षिका कहीं गिर न जाएं
बलदेव (मथुरा) ब्लॉक बलदेव के गांव दपेटा में स्थित परिषदीय स्कूल में बारिश से जलभराव हो गया। सुबह जब शिक्षिका स्कूल में पढ़ाने पहुंची तो छात्रों ने स्कूल के गेट से अंदर कमरे तक उनके लिए कुलियों का पुल तैयार किया। छात्र खुद पानी में खड़े होकर कुर्सियों को पकड़ते रहे और शिक्षिका एक एक कुर्सी पर पैर रख कर आगे बढ़ती रही। इसका क्षेत्र में वीडियो वायरल हो रहा है।
लोगों का कहना था कि बच्चे पानी में चल रहे हैं और शिक्षिका कुर्सियों के पुल से जलभराव से पार हो रही हैं। महावन तहसील के ब्लॉक बलदेव को ग्राम पंचायत घंटा के प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी भर गया। स्कूल आने वाले छात्र-छात्राएं परेशान हो गए। स्कूल के अंदर जाते समय बच्चों के कपड़े भीग गए स्कूल प्रांगण में पानी की नजर आने लगा। इसी दौरान शिक्षिका पल्लवी श्रोत्रिय स्कूल पहुंची तो गेट से लेकर बरामदे तक जलभराव होने के कारण गेट पर खड़े होकर उन्होंने बच्चों को बुलाकर स्कूल की कुर्सियों को पानी में रखवा कर अस्थायी पुल बनवाया। वे कुसिंगों के पुल पर धीरे-धीरे पैर रख आगे बढ़ रही थीं इस दौरान जिस कुर्सी पर शिक्षिका पैर
रखती, कुछ बच्चे पानी में खड़े होकर उस कुर्सी को कस कर पकड़ लेते। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका सुजाता सिंह ने बीडीओ बलदेव एवं शिक्षा विभाग को दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
प्रधानाध्यापिका ने बताया कुछ दिन पहले स्कूल के सामने रोड बनाया जा रहा है, रोड को मिट्टी डाल कर ऊंचा किए. जाने से स्कूल भवन नीचा हो गया। मंगलवार को जब पानी भर गया तो छोटे बच्चों को घर वापस भेजना पड़ा। बड़े बच्चों को पढ़ाया गया। बीडीओ प्रभात रंजन शर्मा ने बताया स्कूल के सामने रोड सांसद निधि से बनाया गया है। रोड को ऊंचा उठाने के लिए उस पर मिट्टी डाली गई है। इससे स्कूल का भवन नीचा पड़ गया है। उसमें भरे पानी की समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।
Video: स्कूल में बच्चों से कुर्सियों का पुल बनवाने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज, विभाग ने किया सस्पेंड#upschool #VideoViral #mathurahttps://t.co/5Ywwj7zp0y
— Hindustan UP-Bihar (@HindustanUPBH) July 28, 2022

