Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 29, 2022

बीईओ पर शिक्षामित्रों को प्रताड़ित करने का आरोप



हरपालपुर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के लखनऊ मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने भरखनी ब्लॉक में तैनात हरपालपुर की निवर्तमान बीईओ पर शिक्षामित्रों की अकारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान पांच में चार अनुपस्थित शिक्षामित्रों का मानदेय रोका गया था जब उन्होंने इस मामले में बीएसए से शिकायत की तो तीन शिक्षामित्रों का वेतन जारी कर दिया गया जबकि जोधनपुरवा प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र शशि मिश्रा का मानदेय द्वेष भावना के तहत अब तक नहीं जारी किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे (द)

बीईओ पर शिक्षामित्रों को प्रताड़ित करने का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link