Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 29, 2022

अपने शिक्षक-कर्मियों को निशुल्क इलाज देगा केजीएमयू

 


लखनऊ। केजीएमयू में शिक्षक और कर्मचारियों के आंदोलन के बीच एक राहत भरी खबर आई है। संस्थान के सभी शिक्षक कर्मचारियों को अब संस्थान में इलाज की सुविधा निशुल्क मिलेगी। विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। विवि के शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि केजीएमयू के सभी शिक्षकों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के सभी नियमित कर्मचारियों को इलाज की सुविधा मिलेगी। ब्यूरो


अपने शिक्षक-कर्मियों को निशुल्क इलाज देगा केजीएमयू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link