Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 29, 2022

दिव्यांग विधवा शिक्षिका को जेठ और जेठानी ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज


कन्नौज। शहर के गोल कुआं मोहल्ला में जेठ-जेठानी ने दिव्यांग विधवा शिक्षिका को पीट दिया। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर के गोल कुआं मोहल्ले में रहने वाली प्राती कटियार दिव्यांग हैं। वे प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। करीब तीन साल पूर्व यति अंकित ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से वे बेटी के साथ घर में रहती हैं। मंगलवार को प्रीती ने जेठ अमित कटियार और


शिक्षिका जेठानी शिल्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि पति की मौत के बाद से ये दोनों उसे घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। 24 जुलाई को जेठ और जेठानी ने उसे पीटा। बचाने पहुंचे भाई सतेंद्र को भी पीटा।


आरोपियों ने कहा कि अगर जल्द उसने घर खाली न किया तो उसकी हत्या कर देंगे। कोतवाली पुलिस ने प्रीती की तहरीर पर जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दिव्यांग विधवा शिक्षिका को जेठ और जेठानी ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link