Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 26, 2022

टीजीटी, पीजीटी के पदों पर निकली भर्ती, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन

 नई दिल्ली : Army School Teachers Recruitment 2022: अगर आप सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (Army Welfare Education Society, AWES) ने टीजीटी, पीआरटी और पीजीटी के पदों पर भर्ती निकाली है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन पोस्ट पर अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य हैं वे awesindia.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह अक्टूबर तक चलेगी। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों के लिए आवेदन करना हैं, वे 5 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें कि निर्धारित तिथि तक ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद, उम्मीदवारों के एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।



इन तिथियों का रखें ध्यान


ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 25 अगस्त, 2022


ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर, 2022


ऑनलाइन प्रवेश पत्र की उपलब्ध होंगे: 20 अक्टूबर, 2022


ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन: 5 और 6 नवंबर, 2022


ऑनलाइन परीक्षा परिणाम: 20 नवंबर, 2022


एजुकेशन क्वालिफिकेशन


आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (Army Welfare Education Society, AWES) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही वह 50 फीसदी अंकों के साथ बीएड किया होना चाहिए। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के लिए उम्मीदवार 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट और बीएड होना चाहिए। 


ये है सेलेक्शन प्रक्रिया


टीजीटी और पीजीटी पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रक्रिया में ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट, साक्षात्कार, टीचिंग स्किल्स और कंप्यूटर दक्षता का मूल्यांकन शामिल होगा। बता दें कि यह टेस्ट सभी आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए AWES मुख्यालय द्वारा किया जाता है। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित ज्यादा जानकारी केलिए उम्मीदवार AWES की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।



Army School TGT PGT Recruitment 2022: आर्मी स्कूल में टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी टीचरों की भर्ती, बिना CTET वाले भी करें आवेदन


आर्मी स्कूल में शिक्षक की नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ( एडब्ल्यूईएस ) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और प्राइमरी टीचर्स के पदों पर भर्ती निकाली है।


Army School Teachers Recruitment 2022: आर्मी स्कूल में शिक्षक की नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ( एडब्ल्यूईएस ) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और प्राइमरी टीचर्स (पीआरटी) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 25 अगस्त यानी आज से awesindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2022 है। 


महत्वपूर्ण तारीखें

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया- 25 अगस्त से 5 अक्टूबर 2022 तक

एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तिथि- 20 अक्टूबर 2022

परीक्षा- 5 और 6 नवंबर

रिजल्ट जारी होने की तारीख- 20 नवंबर 2022


योग्यता

पीजीटी - कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन । 50 फीसदी अंकों के साथ बीएड। 

टीजीटी - कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट और बीएड होना चाहिए।

पीआरटी - 2 साल का D.El.Ed./B.El.Ed डिप्लोमा होना चाहिए। या फिर छह माह का PDPET/ ब्रिज कोर्स करने वाले बीएड डिग्रीधारक भी आवेदन कर सकते हैं। 


ध्यान रहें कि TGT व PRT पदों पर परमानेंट नियुक्ति के लिए CTET पास होना जरूरी है। लेकिन बिना CTET वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। बिना CTET वाले उम्मीदवारों का चयन एडहॉक टीचरों के पदों पर किया जाएगा। जरूरी योग्यता प्राप्त करने तक वह एडहॉक पर रहेंगे। 


उम्र सीमा और अनुभव

फ्रेशर- अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा न हो। अनुभव जरूरी नहीं।

अनुभवी उम्मीदवार- उम्मीदवार की उम्र 57 साल से कम होनी चाहिए। साथ ही संबंधित कैटेगरी में पिछले 10 वर्षों में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।


चयन 

ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू, टीचिंग स्किल व कंप्यूटर टेस्ट।

टीजीटी, पीजीटी के पदों पर निकली भर्ती, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link