Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 26, 2022

बेसिक शिक्षा: कक्षा आठ तक की पहली तिमाही परीक्षा सितम्बर में

 प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में पहली तिमाही परीक्षा की शुरुआत सितम्बर के पहले हफ्ते में होगी। अयोध्या व लखनऊ मंडल में पहले हफ्ते और बाकी मंडलों में सितम्बर के अंत तक परीक्षा होगी। दिसम्बर में दूसरी तिमाही की परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये परीक्षा कक्षा एक से आठ तक होनी है।



बेसिक शिक्षा विभाग ने पहली बार तिमाही परीक्षा का फैसला किया था। पहली परीक्षा जुलाई, दूसरी अक्तूबर, तीसरी जनवरी और चौथी मार्च में करवाई जानी है लेकिन इस बार एक परीक्षा कम होगी। मार्च की परीक्षा वार्षिक परीक्षा के तौर पर होगी।


कोविड के बाद खुले स्कूलों में इस बार कक्षा एक में स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम चलाया गया। बाकी कक्षाओं में भी शिक्षकों को कोर्स पढ़ाने में काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि कोविड काल में स्कूल बंद रहे थे। लिहाजा पहली परीक्षा ही जुलाई के बजाय सितम्बर में करवाई जानी है। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और सरल एप से जांची जाएगी।


बेसिक शिक्षा: कक्षा आठ तक की पहली तिमाही परीक्षा सितम्बर में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link