Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 26, 2022

शिक्षक संघ ने दी संघी आंदोलन की चेतावनी

 शामली। बाबरी स्थित इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी द्वारा खुदकुशी करने के मामले में माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है कहा कि प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है यदि उनका उत्पीड़न किया गया तो संघ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।



लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कॉलेज के संविदाकर्मी पीयूष को प्रबंध समिति ने जांच के बाद हटा दिया था। संविदाकर्मी का शव मंगलवार सुबह नलकूप के समीप पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने इस मामले में प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस प्रकरण को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट को

बैठक बुधवार को संघ के अध्यक्ष विनेश त्यागी के आवास पर हुई। विनेश त्यागी व जिला मंत्री प्रविद्र कुमार ने कहा कि पुलिस को मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए।


उन्होंने प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी को इस मामले में निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानाचार्य के विरुद्ध बिना जांच कारवाई की ती माध्यमिक शिक्षक संघ आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि संविदाकर्मी के खिलाफ किसी मामले में प्रबंध समिति द्वारा जांच कराई गई थी। इसमें प्रबंध समिति ने ही संविदाकर्मी की सेवा को समाप्त की है। बैठक में कंवरपाल सिंह, चंद्रभूषण सोनी, विनोद यादव और संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

शिक्षक संघ ने दी संघी आंदोलन की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link