Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 26, 2022

छात्रा से अश्लील हरकतें करने वाले शिक्षक द्वारा छात्रा के पिता से माफी मांगने पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

 शिक्षक द्वारा छात्रा के पिता से माफी मांगने पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई 

फतेहगंज पश्चिमी एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक ने कक्षा चार की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पिता की सूचना पर यूपी 112 पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। शिक्षक के माफी मांगने और ग्रामीणों की सिफारिश पर पुलिस ने मामला रफा-दफा करके उसे छोड़ दिया।



बुधवार को इलाके के एक कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक ने कक्षा चार की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। छात्रा ने जब शिक्षक की हरकतों का विरोध किया तो उसने छात्रा की पिटाई कर दी। छात्रा रोते हुए घर पहुंची और पिता को मामले की जानकारी दी। पिता ने विद्यालय में जाकर पहले तो शिक्षक को खरीखोटी सुनाई। इसके बाद यूपी-112 पुलिस  को फोन कर दिया। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दरोगा ओमपाल जब शिक्षक को थाने ले जाने लगे तो वह हाथ-पैर जोड़कर छात्रा के पिता से माफी मांगने लगा। तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उनकी सिफारिश पर दरोगा ने शिक्षक को छोड़ दिया।

छात्रा से अश्लील हरकतें करने वाले शिक्षक द्वारा छात्रा के पिता से माफी मांगने पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link