Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 26, 2022

प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस का लाठी चार्ज

 बदायूंं सिविल लाइंस (Badaun Civil Lines Police) थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय (Primary School Teacher) की अनुसूचित जाति की शिक्षिका के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव शर्मा द्वारा उत्पीड़न और छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में 4 अगस्त को सिविल लाइंस थाने में छेड़छाड़, एससीएसटी और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।



महिला शिक्षिका (Women Teacher) का आरोप था कि संजीव शर्मा प्राथमिक शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष और कई बड़े राजनेताओं के संपर्क में होने के चलते पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। कई बार उच्चाधिकारियों से मिलने के बाद भी जब आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की गई तो शिक्षिका ने भीम आर्मी (Bhim Army) के पदाधिकारियों से सम्पर्क किया।



इस पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने 25 अगस्त को एसएसपी कार्यालय (Badaun SSP Office) की तालाबंदी करने का एलान किया था। इसके चलते ही गुरुवार को भीम आर्मी के सैकड़ों पदाधिकारी करीब 12.30 बजे एसएसपी कार्यालय की ओर रवाना हुए। लेकिन पुलिस उन्हें रोकने की पहले से तैयारी किये हुए थी।


कई थानों की पुलिस सिविल लाइंस थाने में मौजूद थी। थाने के सामने पहुँचते ही पुलिस ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर वह उग्र हो गए। इस पर सहसवान सीओ चंद्रपाल (CO Chandrapal) से झड़प हुई और उन्होंने कार्यकर्ता को तमाचा मार दिया।



इसके बाद पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरा गिरा कर पीटा और खदेड़ दिया। करीब 16 कार्यकर्ताओ को हिरासत में लिया गया है


प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस का लाठी चार्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link