Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 14, 2022

नहर में मिला कक्षा 6 के डूबे छात्र का शव, पुलिस में दी तहरीर

 फिरोजाबाद भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नरौरा के समीप हजारा नहर में डूबे अलीगढ़ निवासी किशोर का शव तीन दिन बाद एका थाना क्षेत्र के गांव जेड़ा के समीप नहर में मिला। पीड़ित परिजन ने तीन लोगों के खिलाफ नरोरा पुलिस को तहरीर भी दी है।

अलीगढ़ जनपद की जहारवीर कॉलोनी सासनी निवासी नकुल राजपूत ( 12 ) नौ सितंबर को कॉलोनी के दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन करने के लिए नरौरा स्थित गंगा घाट पर गया था। नकुल के भाई दीपक ने बताया कि गणेश विसर्जन करने के बाद सभी लोग हजारा नहर में नहाने के लिए गए थे। यहां नकुल पानी में डूब गया। इसकी जानकारी उसके दोस्तों ने नहीं दी थी दूसरे दिन जब नकुल के हजारा नहर में डूबने की जानकारी हुई तो उन्होंने



नरौरा पुलिस को तीन युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी और नकुल की नहर में तलाश करने लगे घरवाले रविवार शाम को एका थाना क्षेत्र के गांव जेड़ा के समीप पहुंचे थे। यहां नकुल का शव जेड़ानहर में मिल गया शव मिलते होते ही घरवाले गमगीन हो गए। इस बीच ग्रामीण और एका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


थानाध्यक्ष एका संजीव कुमार दुबे का कहना है कि किशोर का शव जेड़ा गांव के समीप नहर से बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है मामले की जांच नरौरा पुलिस द्वारा की जा रही है वहां पर ही मुकदमा दर्ज है। वहीं मृतक के भाई दीपक ने उसके साथियों पर हत्या का आरोप भी लगाया है। उनका कहना था कि नकुल के गले में रस्सी भी बंधी थी। किशोर नकुल कक्षा 6 का छात्र था।

नहर में मिला कक्षा 6 के डूबे छात्र का शव, पुलिस में दी तहरीर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link