Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 14, 2022

धरने को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से संपर्क

 सहारनपुर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षक समस्याओं को लेकर 20 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देगा। धरने को सफल बनाने के लिए संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ जनपद के विद्यालयों का भ्रमण किया। उन्होंने शिक्षकों से बात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी।



उन्होंने कहा कि शिक्षक समस्याओं को लेकर संगठन 20 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देगा। उन्होंने शिक्षकों से धरने में शामिल होने की अपील की। कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए शिक्षकों की एकजुट होना जरूरी है।


उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। उनके साथ जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण मलिक, जिला मंत्री विनोद कुमार, सत्यपाल सिंह, पवन राणा, भारत भूषण त्यागी आदि भी रहे। संवाद

धरने को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से संपर्क Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link