Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 14, 2022

नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक होंगे निकाय चुनाव, परिसीमन के बाद तैयार होगी मतदाता सूची

 लखनऊ। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक कराए जाएंगे। नगर विकास मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने बताया, इसके लिए परिसीमन का कार्य अंतिम चरण में है।



उन्होंने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि निकाय चुनाव सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत समय पर ही कराए जाएंगे। प्रदेश में 756 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव कराए जाएंगे। इस बार 104 नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रभारी राधामोहन सिंह व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।


सूत्रों के मुताबिक कुछ प्रदेश पदाधिकारियों ने निकायों का परिसीमन व आरक्षण भाजपा के हित को ध्यान में रखते हुए करने का सुझाव दिया। शर्मा ने कहा कि परिसीमन पर पार्टी आपत्ति दे सकती है। नियमानुसार समाधान होगा।


परिसीमन के बाद तैयार होगी मतदाता सूची : राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव का परिसीमन पूरा करने के बाद रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। आयोग मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराएगा। फिर वार्ड, चेयरमैन और महापौर का आरक्षण तय किया जाएगा। मतदाता सूची तैयार होने के बाद आयोग चुनाव कार्यकम तैयार कर नगर विकास विभाग को भेजेगा। मंजूरी मिलते ही चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।


नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक होंगे निकाय चुनाव, परिसीमन के बाद तैयार होगी मतदाता सूची Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link