Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 30, 2022

शिक्षक पर रसोइया के हाथ से बना खाना नहीं खाने के लिए भड़काने का आरोप

 शाहबाद शाहबाद क्षेत्र के एक स्कूल में कार्यरत अनुसूचित जाति की महिला रसोइया ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक बच्चों को इस बात के लिए भड़काता है वह उसके हाथ से बना हुआ खाना न खाए। उसने इस मामले की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।



एसडीएम से बुधवार को एक महिला मिलने पहुंची। उसने लिखित शिकायत की है कि उसके गाँव के प्राथमिक विद्यालय के एक अध्यापक विद्यार्थियों को भ्रमित कर रहे हैं। उसका कहना है कि वह पिछले तीन वर्ष से प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर तैनात है। वह लगातार तीन वर्षों से विद्यालय में भोजन बना रही है। लेकिन अब अध्यापक विद्यार्थियों को उसकी हाथ से बना हुआ खाना नहीं खाने के लिए भड़का रहा है। महिला का आरोप है कि एससी होने के कारण उसे विद्यालय से निकालने की तैयारी भी चल रही है।

शिक्षक पर रसोइया के हाथ से बना खाना नहीं खाने के लिए भड़काने का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link