Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 30, 2022

शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों को धमकाने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

 हाथरस। संविलियन विद्यालय फुसकरा विकास खंड मुरसान के प्रधानाध्यापक पर शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों ने अभद्रता व मनमानी करने का आरोप लगाया था एबीएसए की जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।


शिकायत की जांच बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी, मुरसान से कराई। जिसमें संजीव कुमार वर्मा ने शिकायत के संबंध में कोई भी



साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। जिसमें आरोपों को सत्य मानते हुए खंड शिक्षा अधिकारी, मुरसान द्वारा संजीव वर्मा के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई।


जिसके आधार पर बीएसए संदीप कुमार ने प्रधानाध्यापक संजीव वर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में संजीव वर्मा को संविलियन विद्यालय फुसकरा से प्राथमिक विद्यालय बारमऊ सिकंदराराऊ में संबद्ध किया गया है। संवाद

शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों को धमकाने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link