Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 21, 2022

स्कूल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब पाई गई, जांच कर दोषियों खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश

 

मुरादाबाद। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव जिले के नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया कि ग्राम पंचायत रानीगल स्थित राजकीय हाईस्कूल के निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है।

स्कूल में फीचर भी कम थे। इस मामले में अपर मुख्य सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर दोषियों खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



अपर मुख्य सचिव विकास खंड भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत रानीनांगल में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए गए थे। अपर मुख्य सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा के साथ रानीनांगल के हाईस्कूल परिसर में विकास योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। इसके अलावा विद्युत विभाग, स्वच्छ पेयजल योजना, शौचालय, प्रधानमंत्री आळस बेजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

स्कूल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब पाई गई, जांच कर दोषियों खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link