लखनऊ। उप प्रधानाचार्य परिषद ने मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। राजधानी में सोमवार को दारुलशफा में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में परिषद के प्रदेश महामंत्री डॉ. केंद्र त्रिपाठी ने प्रधानाचार्यों का आह्वान किया कि वे संगठित होकर निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्यों की 14 सूत्री मांगें उनके अस्तित्व से जुड़ी हैं। सरकार की उदासीनता और हठधर्मिता से मांगें अब तक संचित हैं। प्रांतीय संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल व डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति समझाई। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जिला व मंडल स्तर पर एक दिन का धरना और इसके बाद एक बड़ा धरना-प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर करने की बात कही। बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष हर प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. मणिशंकर तिवारी व मिथिलेश सिंह ने भी संबोधित किया। ब्यूरो
.jpeg)
