Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 13, 2022

सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो के घरों से 14 लाख की चोरी

 बकेवर एक दूसरे से जुड़े पांच घरों में मंगलवार रात चोरों की चहलकदमी हुई। चोर सेवानिवृत्त समेत दो घरों से करीब 14 लाख का माल उड़ा ले गए हैं। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची।


थाना क्षेत्र के पतारी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बंशलाल वर्मा के पुत्र अमित वर्मा ने बताया कि घर में चोर छत के यस्तै पहुंचे। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर एक लाख रुपये नकद और 12 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवर चुरा ले गए हैं घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई।

इसी गांव के दिलीप उर्फ उमेश वर्मा के घर पर भी चोर छत के रास्ते घुसे दिलीप ने बताया कि घर से चोर करीब एक लाख कीमत के जेवरा चुरा ले गए हैं। वहीं इनके पड़ोसी सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर वर्मा के छत पर चोर पहुंचे।



चोरों ने सीढ़ियों का ताला तोड़ा। किसी की आहट होने पर भाग निकले। सेवानिवृत्त शिक्षक हरिशंकर और शिक्षक अखिलेश वर्मा के घर में चोरी का भी प्रयास किया। परिवारों ने छत में चहलकदमी होने पर शोर मचाया। तभी चोर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगाया जाएगा।

सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो के घरों से 14 लाख की चोरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link