Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 13, 2022

शिक्षकों ने रणनीति के तहत नहीं मनाई थी गांधी जयंती, प्रधानाध्यापक सहित दो निलंबित

 मथुरा जिले के सौंख के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला चिंता के शिक्षकों ने विद्यालय में दो अक्तूबर को गांधी जयंती नहीं मनाई थी। मामला सामने आने के बाद विभाग ने जांच कराई। इसके बाद दो शिक्षकों पर गाज गिरी है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। अन्य शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया है।



गांव नगला चिंता स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय विद्यालय में दो अक्तूबर को शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे, जिससे गांधी जयंती भी नहीं मनाई गई। यह खबर ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए बीएसए दीवान सिंह ने मामले की जांच गोवर्धन के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से कराई। जांच में पाया गया कि गांधी जयंती न मनाने का निर्णय दो दिन पूर्व ही शिक्षकों ने लिया था। इसमें शिक्षक अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह सब रणनीति के तहत हुआ।


जांच में पाए गए दोषीजांच रिपोर्ट में स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रकांता शर्मा और शिक्षक अमर सिंह दोषी पाए गए। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। अन्य शिक्षक नीतू धनगर, उमा शर्मा, भुवनेश कुमार और मनीष शर्मा का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश बीईओ जितेंद्र कुमार को दिए हैं।




गोवर्धन के खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती शिक्षकों ने रणनीति बनाकर नहीं मनाई थी। जांच की गई। इसमें दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को निलंबित किया गया है। चार शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया है।


शिक्षकों ने रणनीति के तहत नहीं मनाई थी गांधी जयंती, प्रधानाध्यापक सहित दो निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link