फतेहपुर चौरासी। ब्लॉक के गांव उड़िया सुनौरा निवासी शैलेंद्र कुमार यादव (35) की दो साल पहले गंजमुरादाबाद ब्लॉक के गांव हरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर तैनाती हुई थी। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बाइक से विद्यालय जाते समय बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर सतपुर के अंडरपास के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक कार में फंस जाने से शिक्षक बाइक सहित करीब 100 मीटर तक पिटते चले गए।
हादसे के बाद चालक कार सहित भाग निकला। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर शिक्षकों और शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त किया। हादसे के वक्त शैलेंद्र कुमार हेलमेट लगाए थे। वह तीन भाई बहनों में बड़े थे। घटना के बाद पिता मनोहर यादव, मां सावित्री, पत्नी सरोजनी बच्चों में कृष्णा और प्रतीक बेहाल हैं। कोतवाल ओपीराय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार की तलाश की जा रही है

