Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 13, 2022

18 साल बाद एडीसी को मिलेंगे 132 शिक्षक

 प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। कॉलेज में 18 साल बाद 132 शिक्षकों की भर्ती होगी। इससे पहले वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से 22 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। 2005 में विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद से यहां शिक्षक भर्ती नहीं हुई। कॉलेज में शिक्षकों के 165 पदों के सापेक्ष 132 पद रिक्त हैं। एडीसी में 2018 में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू तो हुई, लेकिन आरक्षण रोस्टर के विवाद के चलते मंत्रालय ने रोक लगा दी थी।



इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की पहल पर विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू है। अब तक 164 शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। इसी के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।


इसी क्रम में एडीसी के 24 विभागों में शिक्षकों के 132 पदों पर भर्ती करने की मंजूरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने दी है। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। पोर्टल पर टेस्टिंग चल रही है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन शुरू हो जाएगा।


18 साल बाद एडीसी को मिलेंगे 132 शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link