Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 13, 2022

एआरपी के निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोका

 

पीडीडीयू नगर सदर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय, जरखोर में बृहस्पतिवार को एआरपी के निरीक्षण में दो शिक्षक बिना सूचना के ही अनुपस्थित मिले। जिसपर बीएसए सत्येंद्र सिंह ने दोनों शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।


बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्त एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) ने बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जरखोर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय में नियुक्त छह में तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले। इसमें एक अवकाश पर थे, वहीं शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह व अनिता सिंह बगैर सूचना गायब मिले। इस पर बीएसए ने दोनों का वेतन रोकने की कार्रवाई की। बीएसए सत्येंद्र सिंह ने बताया कि नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है। सवाद

एआरपी के निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link