Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 4, 2022

प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कराया

 

चौरीचौरा सरदारनगर ब्लॉक के एक कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने शुक्रवार की देर रात शिक्षामित्र पर छेडखानी व मारपीट का केस दर्ज कराया है।

चौरीचौरा पुलिस को दी तहरीर में प्रधानाध्यापिका ने लिखा है कि विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र छेड़खानी के साथ ही अपशब्द कहते हैं। धमकी भी दी है।


चौरीचौरा थाने में दर्ज केस के मुताबिक, छपरा मंसूर निवासी शिक्षामित्र कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत है। 27 सितंबर को स्कूल आए और उपस्थिति के संबंध में प्रधानाध्यापिका से विवाद कर लिया।


आरोप है कि छेड़खानी, गालीगलौज व धक्का-मुक्की भी की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ब्यूरो

प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कराया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link