Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 7, 2022

फैसला: आरओ- एआरओ-21 परिणाम संशोधित

 प्रयागराज। यूपी लोक सेवा आयोग ने एक सप्ताह में दूसरी बार अपने परिणाम में संशोधन किया है। समीक्षा अधिकारी (आरओ) सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2021 के परिणाम में संशोधन हुआ है। इससे पहले 31 अक्तूबर को आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा- 2021 के तहत एई भर्ती का परिणाम संशोधित किया था।



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक सप्ताह में दूसरी बार अपने परिणाम में संशोधन किया है। इस बार समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2021 के परिणाम में संशोधन हुआ है। इससे पहले 31 अक्तूबर को आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य / विशेष चयन) परीक्षा- 2021 के तहत सहायक अभियंता (एई) भर्ती का परिणाम संशोधित किया था।


आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी की ओर से पांच नवंबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरओ/एआरओ 2021 का परिणाम संशोधित किया गया है। तकनीकी कारणों से परिणाम में आंशिक संशोधन हुआ है। चार नवंबर को घोषित परिणाम में आरओ के एक पद पर तीन और एआरओ के 15 पदों पर 46 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था।



लेकिन पांच नवंबर को संशोधित परिणाम में कई अभ्यर्थियों के रोल नंबर बदल गए हैं। एआरओ के लिए 46 की बजाय 45 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कितने अभ्यर्थियों को पूर्व की चयन सूची से बाहर किया गया है और कितने नए अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

फैसला: आरओ- एआरओ-21 परिणाम संशोधित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link