Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 7, 2022

परिषदीय विद्यालयों की निगरानी करेंगे सेवानिवृत्त शिक्षक, पढ़ें पूरी खबर

 औरैया जिले के परिषदीय स्कूलों को शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए शासन की तरफ से सेवानिवृत शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा। उन्हें स्कूलों की निगरानी (सहयोगात्मक पर्यवेक्षण) में लगाया जाएगा।

सेवानिवृत्त शिक्षक प्रतिमाह 30 स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां तैनात शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों को शैक्षिक स्थिति का मूल्यांकन कर अनिलाइन रिपोर्ट करेंगे। एआरपी की तर्ज पर कार्य करने वाले इन सेवानिवृत्त शिक्षकों को यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा।



जिले में 1265 परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 30 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। परिषदीय विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अध्यापकों के बीच ब्लॉकों में पांच पांच एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) नियुक्त किए हैं। एआरपी का कार्य विषयवार स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के साथ हो शिक्षकों की उपस्थिति समेत अन्य बिंदुओं की सूचना विभागीय पोर्टल पर अपलोड करनी है।


इस योजना के लिए वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक पात्र होंगे, जो परिषदीय स्कूलों में कम से कम पांच वर्ष तक शिक्षक अथवा प्रधानाध्यापक के रूप में सेवा दे चुके हो आवेदन देने वालों को पहले 60 अंक लिखित परीक्षा देनी होगी। फिर 30 अंकों का शिक्षण प्रदर्शन (माइको टीचिंग) व दस अंकों का साक्षात्कार होगा।

परिषदीय विद्यालयों की निगरानी करेंगे सेवानिवृत्त शिक्षक, पढ़ें पूरी खबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link