Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 7, 2022

दो स्कूलों से हजारों का सामान चोरी

 अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलाक स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।



मंगलवार देर रात चोरों ने ग्राम पंचायत बिलावा स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखे दो सिलिंडर सिलाई मशीन, पंखा एवं खेलकूद का सामान पार कर दिया। इसके बाद चोर प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर किचन में रखे दो सिलिंडर, दोसीकर, खेलकूद का सामान सहित जरूरी कागजात आदि साथ ले गए।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुवेंद्र सिंह एवं ग्राम प्रधान पूजा ने तहरीर कोतवाली अजीतमल में दी है। (संवाद)

दो स्कूलों से हजारों का सामान चोरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link