Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 7, 2022

शिक्षक दंपती को लूटने के आरोपी दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

 बिंद्रा बाजार (आजमगढ़)। गंभीरपुर थानाक्षेत्र के शिक्षक दंपती को 26 अक्टूबर को लूटने के आरोपी दो बदमाश शुक्रवार की देर रात दो बजे मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। इनके पास से तमंचा, बाइक, मोबाइल फोन बरामद हुए। एक अन्य बदमाश भाग गया।



एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 26 अक्तूबर को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक संजय राम व उनकी पत्नी सुनीता से असलहे के बल पर मोबाइल फोन छ कागजात लूट लिए थे संजय को तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। ने


शुक्रवार की रात सूचना मिली कि श्रीरामगंज में लूट के आरोपी बदमाश बाइक से भवतर से गोमाडीह की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम गीमाडीह ईंट भट्ठे की ओर जाने वाले तिराहे पर पहुंच कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी इसी बीच बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे बाइक मोड़ कर भागने लगे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश तमंचे से पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों की पहचान संजय यादव निवासी काला सिकंदर थाना कोतवाली देवगाव व सुशील मौर्या निवासी कुम थाना बरदह के रूप में की गई।

शिक्षक दंपती को लूटने के आरोपी दो बदमाश मुठभेड़ में घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link