Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 9, 2022

डिग्री शिक्षक भर्ती की परीक्षा तिथि जल्द होगी जारी

 प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 981 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जल्द घोषित हो सकती है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग परीक्षा की तैयारियों में लगा है और फिलहाल प्रश्नपत्र निर्माण का कार्य चल रहा है। जनवरी में परीक्षा होने की उम्मीद है।



इन पदों के लिए तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी आयोग पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अभ्यर्थियों की मानें तो अध्यक्ष ईश्वर शरण विश्वकर्मा के अलावा आयोग के दो सदस्यों का कार्यकाल फरवरी में पूरा हो रहा है। यदि जल्द परीक्षा तिथि घोषित नहीं होती तो चयन प्रक्रिया लंबित हो जाएगी।


चार विषयों का संशोधित परिणाम भी जल्द

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग विज्ञापन संख्या 50 के तहत चार विषयों के संशोधित परिणाम भी जल्द जारी करेगा। हाईकोर्ट के आदेश पर असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा और गणित विषयों में संशोधन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 


डिग्री शिक्षक भर्ती की परीक्षा तिथि जल्द होगी जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link