Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 9, 2022

Primary ka master: पांच जनवरी तक अधिकारियों के तबादलों पर रोक

 कन्नौज। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होने के चलते नौ नवंबर से पांच जनवरी 2023 तक अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिना उसकी अनुमति के तबादले नहीं होंगे।



सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि नौ नवंबर को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। उसी दिन से आठ दिसंबर तक दावा और आपत्तियां मांगे गए हैं। इसके अलावा 12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर और चार दिसंबर को विशेष अभियान बूथों पर चलेंगे।


पांच जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने निर्वाचन नामावली से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि के तबादले बिना आयोग की अनुमति से नहीं होंगे। नौ नवंबर से पांच जनवरी 2023 तक इस पर रोक है।

Primary ka master: पांच जनवरी तक अधिकारियों के तबादलों पर रोक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link