Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 9, 2022

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सरकारी अस्पतालों में बच्चों को दुलारा, गर्भवती महिलाओं से कहा हरी सब्जियां खाएं

 लखनऊ, । फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को सरकारी अस्पतालों में इलाज के इंतजाम देखे। बच्चों की सेहत का हाल लिया। उन्हें गोद में उठाकर दुलार किया। वहीं गर्भवती महिलाओं को सही पोषण के फायदे गिनाए। मरीजों की भीड़ को देख प्रियंका दंग रह गईं। डॉक्टरों से पूछा कैसे मैनेज करते हैं आप इतने सारे मरीजों को?

सुबह सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल के वन स्टाप सेंटर पहुंचीं। वहां अस्पताल का हाल लिया। नन्हे-मुन्हे बच्चों को देख वह खुद को रोक नहीं सकी। बच्चों को दुलार किया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी समेत अन्य डॉक्टरों से इलाज संबंधी जानकारी हासिल की। संसाधनों के बारे में भी जानकारी ली।



उसके बाद प्रियंका चोपड़ा सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। भर्ती गर्भवती महिलाओं की सेहत का हाल लिया। ओपीडी में एंटीनेटल चेकअप की जानकारी ली। महिलाओं से पोषण की बात की। कहा महिलाएं पौष्टिक आहार लें। गर्भावस्था के दौरान हरी साग सब्जियां, फल आदि का सेवन जरूर करें। इससे सुरक्षित प्रसव की उम्मीद बढ़ेगी। स्वस्थ्य शिशु का जन्म होगा। दोपहर को डफरिन अस्पताल पहुंची


डफरिन अस्पताल में सिक न्यू बार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) देखी। वार्ड के ज्यादातर बेड पर किलकारी गूंज रही थीं। नन्हे-मुन्ने शिशुओं को देख वह गदगद हो गईं। लखनऊ की पूजा और लखीमपुर की अमीना के नवजात शिशुओं को देखा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान ने प्रियंका को बताया कि इस यूनिट में कम वजन के शिशु भर्ती किए जाते हैं। प्रियंका ने जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली अंकिता से भेंट की।


लोकबंधु, बलरामपुर, डफरिन में प्रियंका चोपड़ा के आने से अफरा-तफरी मच गई। खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। सुरक्षा कर्मियों ने मरीज व उनके तीमारदारों के आने-जाने में बंदिशे लगा दी। प्रत्येक अस्पताल में आधे घंटे से ज्यादा बदइंतजामी रही। कई तीमारदार खाना लेकर पहुंचे थे जिन्हें वार्ड में जाने नहीं दिया गया। कई मरीज दवा लेने गए थे, उन्हें भी जाने नहीं दिया गया।


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सरकारी अस्पतालों में बच्चों को दुलारा, गर्भवती महिलाओं से कहा हरी सब्जियां खाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link