Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 9, 2022

धनंजय वाई. चंद्रचूड़ आज मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे

 न्यायमूर्ति धनंजय वाई. चंद्रचूड़ बुधवार को देश के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां राष्ट्रपति भवन में देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को पद की शपथ दिलाएंगी। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के पिता लगभग सात साल और चार महीने तक मुख्य न्यायाधीश रहे थे, जो शीर्ष अदालत के इतिहास में किसी मुख्य न्यायधीश का सबसे लंबा कार्यकाल रहा।



वह 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक मुख्य न्यायाधीश रहे। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 तक दो साल के लिए इस पद पर रहेंगे। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं। वह न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित का स्थान लेंगे।

धनंजय वाई. चंद्रचूड़ आज मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link