Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 12, 2023

परिषदीय स्कूल में छात्रा का झाडू लगाते वीडियो वायरल

 परिषदीय स्कूलों में साफ सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी को दी गई है। लेकिन ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारी साफ सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा झाडू लगाती नजर आ रही है।



बीआरसी क्षेत्र के संडई गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय ने पढ़ने वाली एक छात्रा का स्कूल में झाड़ लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो ग्राम प्रधान के भाई ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसको लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। लेकिन मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर बच्चों के अभिभावकों में रोष व्याप्त है।


विद्यालय में किसी बच्चे से झाड़ू नहीं लगवाई जाती है। विद्यालय में तैनात अध्यापक की प्रधान से रंजिश है। इसलिए प्रधान ने वीडियो बनाकर वायरल किया है। अजीता, प्रधानाचार्य ।

परिषदीय स्कूल में छात्रा का झाडू लगाते वीडियो वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link