नूरपुर । साइबर क्रिमिनल द्वारा एक सरकारी शिक्षक के खाते से 66 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। गांव चेलापुर निवासी दुष्यंत कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंगली जाजू में अध्यापक शिक्षक के अनुसार उनका बैंक एकाउंट भारतीय स्टेट बैंक नूरपुर शाखा में है। 19 मई को किसी व्यक्ति ने उसके खाते से 66 हजार रुपये निकाल लिए। जिसका मैसेज उनके मोबाइल पर आया। शिक्षक ने इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है।

