Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 10, 2023

समीक्षा बैठक के सम्बन्ध में ।

 समीक्षा बैठक के सम्बन्ध में

 आप सभी को सूचित किया जाता है कि जुलाई 2023 की मासिक समीक्षा बैठक ब्लाक संसाधन केन्द्र निचलौल पर दिनांक 10.07.2023 को अपराहन 02 बजे से निम्नलिखित एजेण्डा बिन्दुओ पर आयोजित की जायेगी । आप सभी समस्त सूचनाओं के साथ उक्त समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ।


1-स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चो के कक्षावार नामांकन की स्थिति व उनका प्रेरणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन ।


2- डी०बी०टी० के अन्तर्गत बच्चो एवं उनके अभिभावको के आधार अथेटिकेशन की विद्यालयवार स्थिति ।


3- कायाकल्प योजना के अन्तर्गत 19 पैरामीटर के संतृप्तिकरण की स्थिति ।


4- विद्यालय में बच्चों एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की स्थिति । 

5- एम०डी०एम० 2020-21, 2021-22 व 2022-23 के उपभोग प्रमाण पत्र की प्रेरणा पोर्टल पर अपडेशन की स्थिति ।


6-कक्षा आंवटन (समय सारणी) सत्र 2023-24 |


7- निपुण तालिका, निपुण लक्ष्य एवं आधारशिला संदर्शिका के क्रियान्वयन की स्थिति ।

 8- शत प्रतिशत बच्चो एवं अध्यापको की उपस्थिति की स्थिति ।


9- यू-डायस समस्त माड्यूल भरने की स्थिति ।


10- परिवार सर्वेक्षण की अद्यतन प्रगति ।


11- संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु प्रशिक्षण ।


12- कम्पोजिट ग्राण्ट 2021-22 एवं 2022-23 की धनराशि उपभोग प्रमाण पत्र पूर्व में प्रेषित प्रारूप पर उपलब्ध कराना |


अतः आप समस्त को निर्देशित किया जाता है कि उक्त बैठक में समस्त सूचनाओं के साथ स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे । किसी भी दशा में प्रतिस्थानी स्वीकार्य नही किया जाएगा। अनुपस्थित होने पर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर दी जायेगी ।



समीक्षा बैठक के सम्बन्ध में । Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link