अभिभावकों से संपर्क कर डीबीटी की धनराशि से कराएं यूनीफार्म की खरीद
अमृतपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दिसंबर तक सभी बच्चो को निपुण बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की यूनीफार्म खरीद कराने की बात कही ।
बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने विकास खंड राजेपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधी व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय में 122 बच्चों के सापेक्ष 51 बच्चे मौजूद मिले। सभी कक्षाओं में बच्चे पढ़ते मिले। बच्चों की उपस्थित कम होने पर प्रधानाध्यापिका कविता से नाराजगी जताई। बच्चों की उपस्थित शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में पहुंच कर बच्चो से कविताएं सुनी। यहां भी बच्चो की संख्या कम होने पर उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्यालय में 115 बच्चों के सापेक्ष 60 बच्चे मौजूद थे। प्रधानाध्यापिका सुभद्रा कुमारी से निपुण लक्ष्य का कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कमजोर बच्चो की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कस्तूरबा विद्यालय में पहुंच कर बच्चों की पढ़ाई देखी। शिक्षक कार्य का समय समाप्त हो जाने बाद कंप्यूटर लैब में अतिरिक्त कक्षा का आयोजन करवाया।
बीएसए ने बच्चों के साथ कंप्यूटर पर बैठकर बच्चो की जानकारी के बारे में जाना। अभिलेख सही न मिलने पर वार्डन को दुरूस्त करने के निर्देश । निरीक्षण के दौरान बीएसए ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से बच्चों के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। अभिभावकों से संपर्क कर ड्रेस, जूता, मोजा, बैग आदि समान को खरीदवाया जाए। निरीक्षण के दौरान डीसी बालिका नागेंद्र सिंह मौजूद रहे।

