Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 2, 2023

लापरवाही :- 10 हजार बच्चों का भविष्य लगा दांव पर

 लापरवाही :- 10 हजार बच्चों का भविष्य लगा दांव पर

अमृत विचार: जिले में बगैर मान्यता के 179 मदरसे संचालित हो रहे हैं। शासन के निर्देश पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा कराई गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। ऐसे में इन मदरसों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के भविष्य पर दांव लग गया है। विभाग ने जिलाधिकारी के माध्यम से इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी है।


अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में कुल 320 मदरसे पंजीकृत हैं। इनमें से 22 मदरसे अनुदानित के रूप में संचालित हो रहे हैं। इनके अलावा 179 मदरसे जांच में ऐसे मिले हैं। जिनका विभाग के पास कोई डाटा नहीं था न तो यह सरकार की योजना का ही लाभ ले रहे थे। शासन के निर्देश पर जब विभाग ने इनकी जांच पूरी की तो इन मदरसों की इतनी बड़ी संख्या निकल कर सामने आई है। बगैर मान्यता के यह मदरसे जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक संचालित हो रहे हैं। इनमें करीब दस हजार बच्चों को विभिन्न दर्जों की शिक्षा दी जा रही है।



शासन से आए निर्देश के बाद जब विभाग ने जांच शुरू की तो इसका खुलासा हुआ। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन में निदेशालय को भेजी गई है।


जांच में 179 मदर से बगैर मान्यता । के चल रहे हैं। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेजी गई है। इनमें करीब दस हजार बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। आगे जो निर्देशहोगा, उसका पालन कराया जाएगा।


- बालेंदु द्विवेदी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

लापरवाही :- 10 हजार बच्चों का भविष्य लगा दांव पर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link