Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 2, 2023

विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने को स्कूल मानक प्राधिकरण बने: योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्कूल स्टैण्डर्ड अथॉरिटी (मानक प्राधिकरण) का गठन किया जाए, जिसके द्वारा सभी विद्यालयों में गुणवत्ता मानक स्थापित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि भारतीय ज्ञान, स्थानीय प्रथाएं, इतिहास का समावेश करते हुए स्टेट करिकुलम फ्रेमवर्क भी गठित किया जाए।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में उच्च शिक्षा, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि छात्रों को लर्निंग बाय डूइंग के माध्यम से वोकेशनल कोर्सेज का परिचय कराया जाए। इसके अलावा उन्हें कैरियर परामर्श भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड बनाया जाए। डिजिटल लाइब्रेरी के साथ ही बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण और स्पेशल इक्विटी प्रोजेक्ट्स का निर्धारण किया जाए।

विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने को स्कूल मानक प्राधिकरण बने: योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link