Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 2, 2023

खेल-खेल में फांसी के फंदे पर झूल गया छात्र

 लखनऊ,। बड़ी जुगौली में सोमवार को 13 वर्षीय छात्र खेल-खेल में दीवार की खूंटी से चुनरी के फंदे के सहारे लटक गया। इस बीच तड़प कर उसकी जान चली गई।


पुलिस के मुताबिक गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी रमेश चौरसिया फूलों की खेती करते हैं। सोमवार को पत्नी मुन्नू छोटे बेटे को लेकर मायके गई थी। बड़ा बेटा कृष्णा (13) घर पर अकेले था। रात करीब आठ बजे मां मुन्नू घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो कृष्णा दीवार में लगी खूंटी से चुनरी के फंदे के सहारे लटका हुआ था।



 शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है कि अचानक यह क्या हो गया।

खेल-खेल में फांसी के फंदे पर झूल गया छात्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link