Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 29, 2023

मोबाइल पर आयकर रिटर्न दाखिल करना आसान होगा, कई नई सुविधाओं के साथ संशोधित वेबसाइट जारी

 दिल्ली, एजेंसी। आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए संशोधित वेबसाइट जारी की है। इसमें कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिनकी मदद से कर भुगतान और आयकर रिटर्न भरना पहले से आसान हो जाएगा। यही नहीं इसे मोबाइल संचालन के अनुरूप भी बनाया गया है। इससे मोबाइल पर ही रिटर्न दाखिल करने की सुविधा मिलेगी। आयकर विभाग के लिए इस वेबसाइट को सीबीडीटी से डिजाइन किया है।


विभाग के अनुसार, वेबसाइट को इस तरह से बनाया गया है कि उपयोगकर्ताओं को काम की सारी चीजें एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए वेबसाइट के इंटरफेस और नेविगेशन में सुधार किया गया है। इसके साथ ही वेबसाइट में एक लेटेस्ट अपडेट का कॉलम भी दिया गया है। इस कॉलम में करदाताओं को विभाग द्वारा जारी की गई नई सूचनाओं की जानकारी मिल पाएगी।



मोबाइल पर आयकर रिटर्न दाखिल करना आसान होगा, कई नई सुविधाओं के साथ संशोधित वेबसाइट जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link