Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 29, 2023

बेसिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएंगे महान गणितज्ञ और विज्ञानी

 प्रयागराज, चंद्रयान-3 की सफलता के बीच बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों को देश के महान गणितज्ञों और विज्ञानियों को पढ़ाने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। विज्ञान और गणित के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां अर्जित करने वाली विभूतियों पर केंद्रित निर्माण की कार्यशाला पुस्तक राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में चल रही है। इसमें विषय विशेषज्ञों को बुलाया गया है, जो मनीषियों के जीवन परिचय के साथ उनकी उपलब्धियों को संकलित करने का कार्य कर रहे हैं।

परिषदीय विद्यालयों के छात्र- छात्राओं को अगले सत्र से महान गणितज्ञ और खगोल विज्ञानी आर्यभट्ट, गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त, खगोल विज्ञानी वराहमिहिर, भाष्कर के साथ ही श्रीनिवास रामानुजन, डा. एपीजे अब्दुल कलाम, सत्येंद्र नाथ बोस सीवी रमन आदि को पढ़ाए जाने की तैयारी है। इन महान विभूतियों की उपलब्धियों और उनकी विशेषताओं को संकलित करते हुए गणित और विज्ञान विषय में पूरक पुस्तक तैयार की जाएगी। इसके माध्यम से छात्र- छात्राएं न सिर्फ इनकी उपलब्धियों को जान सकेंगे, बल्कि देश की समृद्ध विरासत से भी परिचित होंगे। इसके साथ ही उनमें गणित और विज्ञान विषय की पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा।

 राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि पुस्तक निर्माण के लिए कार्यशाला में विषयों के जानकार प्रवक्ता बुलाए गए हैं। पुस्तक तैयार होने के बाद इसे पढ़ाने के लिए शासन स्तर से निर्णय लिया जायेगा.


बेसिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएंगे महान गणितज्ञ और विज्ञानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link