Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 29, 2023

नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के विरोध में प्रदर्शन

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक 2023 को वापस लेने और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को बरकरार रखने की मांग को लेकर सोमवार को शिक्षकों ने धरना स्थल पर प्रदर्शन किया।



 माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने कहा कि उप्र . शिक्षा सेवा आयोग विधेयक 2023 की धारा 31 (1) के प्रावधान के अनुसार चयन बोर्ड अधिनियम 1982 को समाप्त कर दिए जाने से शिक्षकों को मिली हुई सेवा सुरक्षा को नष्ट कर दिया गया है। ऐसे में भविष्य में शिक्षकों की भर्ती होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। धरने को संबोधित करने वालों में डॉ. देवी शरण त्रिपाठी, डॉ. आद्या प्रसाद मिश्रा, शशिकांत मिश्र, बीएन त्रिपाठी, नृपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।

नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के विरोध में प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link