Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 26, 2023

CM योगी का ऐलान ➡️ यूपी में सभी विभागों के खाली पदों पर जल्द नियुक्तियां होंगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों में रिक्त पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर जारी चयन की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी करने को कहा है। वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद जिलों में कोई भी पद खाली न रहें।



मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, मुख्य सचिवों के साथ विभागवार कार्मिकों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्तियों में विलंब से केवल बैकलॉग बढ़ता है, बल्कि युवाओं की योग्यता के अनुरूप अवसर भी नहीं मिलता। इसलिए जरूरी है कि प्रत्येक विभाग अपने यहां नियुक्ति की प्रक्रिया को समय से आगे बढाएं।



रिक्तियों के संबंध में जिलों से प्राप्त हो रही जानकारी की समीक्षा भी करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभागों में ग्राम, नगर और जिला से लेकर शासन स्तर तक प्रत्येक संवर्ग की गहनता से समीक्षा कर आवश्यक रिक्तियों की स्थिति स्पष्ट की जाए। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के माध्यम से सभी विभागों में रिक्तियों, प्रचलित नियुक्ति प्रक्रिया और आवश्यक मानव संसाधन की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई

 जाए।

CM योगी का ऐलान ➡️ यूपी में सभी विभागों के खाली पदों पर जल्द नियुक्तियां होंगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link