Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 14, 2023

शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक 20 दिसंबर के बाद

 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा से मुलाकात की। शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित कमेटी की जल्द बैठक कराने की मांग की गई।  


महानिदेशक ने 20 दिसंबर के बाद बैठक कराकर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से भी मुलाकात की। 



प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, प्रदेश महामंत्री सुशील यादव, रमेश चंद मिश्रा, हरिनाम सिंह, प्रदीप सिंह, संजय यादव, अमित अजय आदि उपस्थित थे।

शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक 20 दिसंबर के बाद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link