Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 14, 2023

एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले पांचवीं के छात्र-छात्रा भागे लड़की मुम्बई में बरामद

 प्रयागराज, । धूमनगंज के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले पांचवीं के छात्र-छात्रा गायब हो गए हैं। छात्रा के पिता ने छात्र के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दस से 13 साल के बच्चों के गायब होने पर दोनों के परिजन परेशान हैं। बुधवार को छात्रा मुम्बई में मिल गई। अब तक छात्र का पता नहीं चला है।


पुलिस ने बताया कि धूमनगंज में रहने वाली 10 वर्षीय छात्रा प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। 11 दिसंबर को स्कूल पढ़ने गई थी लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजन परेशान हो गए। स्कूल से पता चला कि उसके साथ पढ़ने वाला पांचवीं का एक छात्र भी गायब है। छात्र के घरवाले भी परेशान हैं। इधर-उधर तलाश करने के बाद छात्रा के पिता जंक्शन पहुंचे। वहां पर सीसीटीवी फुटेज भी देखी। बताया जा रहा है कि उन्हें पता चला कि बच्चे मुम्बई जाने वाली किसी ट्रेन से निकल गए हैं। छात्रा के पिता भी मुम्बई के लिए रवाना हो गए। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि बुधवार को छात्रा के पिता ने कॉल करके बताया कि उनकी बेटी मिल गई है। वह ट्रेन से लेकर लौट रहे हैं। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले पांचवीं के छात्र-छात्रा भागे लड़की मुम्बई में बरामद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link