Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 14, 2023

उत्तर प्रदेश : बरेली से लापता शिक्षिका नेहा ने अपनाया हिंदू धर्म, उज्जैन में महाकाल से लिया आशीर्वाद

 उत्तर प्रदेश के बरेली से लापता निजी स्कूल की शिक्षिका नेहा असमत ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। उन्होंने हिंदू धर्म अपना कर अपना नाम नेहा सिंह कर लिया है। बता दें कि नेहा की मां ने बारादरी थाने में उनके साथी शिक्षक मोहित के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी। 


उधर, शिक्षिका ने उज्जैन जाकर महाकाल मंदिर में दर्शन कर हिंदू धर्म अपनाने और अपना नाम नेहा नेहा सिंह रखने की घोषणा की। नेहा ने बताया कि उन्हें और उसके सहकर्मी मोहित को परिवार से जान का खतरा है। नेहा के मुताबिक तीन तलाक व हलाला से डरकर उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है।

 


नेहा ने बताया कि उनके परिजनों ने मोहित सिंह के खिलाफ अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है। इसमें किसी का दबाव नहीं है। नेहा ने अपने परिवार से जान का खतरा जताया है। उन्होंने डीएम-एसएसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

 

उत्तर प्रदेश : बरेली से लापता शिक्षिका नेहा ने अपनाया हिंदू धर्म, उज्जैन में महाकाल से लिया आशीर्वाद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link