Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 14, 2023

शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षाएं जिला मुख्यालयों पर कराई जाएंगी

 लखनऊ, शिक्षकों की भर्ती के लिए गठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की नियमावली से संबंधित अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई। नियमावली के अनुसार आयोग विभिन्न स्तर पर शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। शिक्षकों व अनुदेशकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी, जो दो घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। सभी लिखित परीक्षाएं जिला मुख्यालयों पर कराई जाएंगी। आयोग को नया विज्ञापन जारी करने का अधिकार होगा।


अल्पसंख्यक संस्थानों में अध्यापकों के लिए चयन का विज्ञापन के लिए पदों की सूचना अलग से प्रकाशित की जाएगी। उनकी चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार बोर्ड में एक विशेषज्ञ प्रतिनिधि अतिरिक्त रखा जाएगा।

शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षाएं जिला मुख्यालयों पर कराई जाएंगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link