Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 28, 2024

यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में पांच दिन लू की चेतावनी

 नई दिल्ली। देश का अधिकांश हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल व ओडिशा में तू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में दो से पांच दिन लू चलने की चेतावनी जारी की है। उधर, पंजाब में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-रोहतांग में वर्फचारी व शिमला-मंडी में ओलावृष्टि से सेब व



अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी और बिहार के अलावा, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा, केरल और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गर्भवती महिलाओं व वच्यों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन (40 डिग्री ल्सियस) रहा।

यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में पांच दिन लू की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link